धोखाधड़ी कर चार लाख ठगे

उरई एट थाना क्षेत्र के ग्राम सेई निवासी अमर सिंह ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 08:52 PM (IST)
धोखाधड़ी कर चार लाख ठगे
धोखाधड़ी कर चार लाख ठगे

उरई : एट थाना क्षेत्र के ग्राम सेई निवासी अमर सिंह ने गांव के ही वीरप्रताप व उनके तीन साथियों के खिलाफ चार लाख 16 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वि. दहेज उत्पीड़न का आरोप

उरई : रेंढ़र निवासी शिल्पी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति भूरेलाल समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वि. रंजिश में मारपीट

उरई : गोहन निवासी रामकिशोर के साथ गांव के ही रिकू व उसके चार साथियों ने मारपीट कर दी। आरोपितों से उसकी पहले से रंजिश चल रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वि. पथराव कर मारपीट

उरई : मोहल्ला रामनगर निवासी प्रियंका मिश्रा ने मोहल्ले की ही ममता पत्नी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध उसके घर में पत्थर फेंकने व माता पिता को मानसिक प्रताड़ित करने में मुकदमा दर्ज कराया है। वि. संपति हड़पने का आरोप

उरई : मोहल्ला मातापुरा निवासी ऋषभ कुमार सोनी ने भास्कर बाबू के विरुद्ध धोखाधड़ी कर उसकी संपति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वि.

chat bot
आपका साथी