550 बाढ़ पीड़ित परिवारों को दीं खाद्यान्न की किटें

- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई परमार्थ संस्था जागरण संवाददाता उरई रामपुरा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM (IST)
550 बाढ़ पीड़ित परिवारों को दीं खाद्यान्न की किटें
550 बाढ़ पीड़ित परिवारों को दीं खाद्यान्न की किटें

- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई परमार्थ संस्था जागरण संवाददाता, उरई : रामपुरा ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए परमार्थ संस्था आगे आई है। पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट वितरित की है।

विकास खंड के 14 ग्रामों के बाढ़ पीड़ित 550 परिवारों को परमार्थ समाजसेवी संस्था व केयर इंडिया ने राशन की किटें वितरित की हैं।

परमार्थ के निदेशक अनिल सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के संकट से उबरने तक उनकी संस्था हर कदम पर मदद के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र में 2000 लोगों तक सूखे राशन की किटें पहुंचें। बाढ़ पीड़ित परिवारों को तिरपाल, प्लास्टिक रस्सी, कंबल, चटाई, बर्तन सेट व बाल्टी का वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि मदद में विधवा, दिव्यांग, वृद्ध, निराश्रित व महिला मुखिया वाले परिवारों को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान मो. वलीउल्लाह, शिवमंगल सिंह, संतोष कुमार, निर्मल पाल, नाथूराम बौद्ध, मयंक कुमार, अजीत कुमार, पृथ्वीराज आदि ने सहयोग किया। एसडीएम शालिकराम ने कहा कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में लोग बाढ़ से पीड़ित हुए थे। परमार्थ संस्था ने आगे आकर लोगों की पीड़ा समझी और उन्हें खाद्यान्न वितरण करने का काम किया है।

इस दौरान मो. वलीउल्लाह, शिवमंगल सिंह, संतोष कुमार, निर्मल पाल, नाथूराम बौद्ध, मयंक कुमार, अजीत कुमार, पृथ्वीराज आदि ने सहयोग किया। एसडीएम शालिकराम ने कहा कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में लोग बाढ़ से पीड़ित हुए थे। परमार्थ संस्था ने आगे आकर लोगों की पीड़ा समझी और उन्हें खाद्यान्न वितरण करने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी