कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, गलन बनी आफत

जागरण संवाददाता उरई सर्दी लगातार अपना प्रभाव दिखा रही है। कई दिनों से हो रही जबरदस्त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:46 PM (IST)
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, गलन बनी आफत
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, गलन बनी आफत

जागरण संवाददाता, उरई : सर्दी लगातार अपना प्रभाव दिखा रही है। कई दिनों से हो रही जबरदस्त गलन से जनजीवन बेहाल होने लगा है। मंगलवार को भी गलन कम नहीं थी। सुबह हर किसी को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। साथ ही कोहरे काफी घना था जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली लेकिन उसका खास असर नहीं नजर आया। गलन बरकरार रही। शाम होते ही फिर से सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। जल्दी ही अलाव जलवा दिए गए। तापमान अधिकतम 22 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे तो गलन की वजह से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। राहत पाने के लिए तमाम लोगों ने आग का सहारा लिया। बाहर इतना घना कोहरा था कि थोड़ी दूर का भी देखना मुश्किल साबित हो रहा था। वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। बड़े वाहन घने कोहरे की वजह से सड़क किनारे या होटल ढाबों पर खड़े कर दिए गए। देर तक वातावरण में कोहरा बना रहा। सुबह सर्दी की अधिकता की वजह से लोग देर से घर से निकले। जिनको जल्दी निकलना था वह सर्दी से बचाव का इंतजाम करके निकले। राहगीरों व मजदूरों को अलाव के सहारे सर्दी दूर करनी पड़ी। पशु भी अलाव के आसपास खड़े होकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। कई स्थानों पर अलाव लगे हुए थे। लगभग 11 बजे के आसपास हल्की धूप चमकी बाद में गुनगुनी धूप निकली लेकिन वह राहत नहीं दे सकी। लगातार गलन का प्रभाव बना रहा। बाजार में लोग गर्म कपड़ों से अपने को ढके दिखाई दिए। सरकारी दफ्तरों में भी सर्दी का प्रभाव देखने को मिला। कर्मचारी थोड़ा मौका मिलते ही धूप में आ जाते। दोपहर में तो कुछ गनीमत रही लेकिन धूप खत्म होने के बाद फिर से सर्दी बढ़ने लगी। जिसके चलते अलाव जलवा दिए गए।

chat bot
आपका साथी