समिति पर खाद न होने से किसान परेशान

संवाद सहयोगी जालौन खरीफ की फसल की बोआई के बाद खेतों में फसल लहलहाने लगी है। बारिश की बूंदों ने उनमें जान डाल दी है। अब किसान इन फसलों में खाद देना चाहता है कितु साधन सहकारी समिति पहाड़पुरा में खाद का भंडार खाली है। समिति में खाद न होने के कारण किसानों के खाते होने के बाद भी उन्हें समिति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:16 PM (IST)
समिति पर खाद न होने से किसान परेशान
समिति पर खाद न होने से किसान परेशान

संवाद सहयोगी, जालौन : खरीफ की फसल की बोआई के बाद खेतों में फसल लहलहाने लगी है। बारिश की बूंदों ने उनमें जान डाल दी है। अब किसान इन फसलों में खाद देना चाहता है कितु साधन सहकारी समिति पहाड़पुरा में खाद का भंडार खाली है। समिति में खाद न होने के कारण किसानों के खाते होने के बाद भी उन्हें समिति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

साघन सहकारी समिति पहाड़पुरा से कई गांव संबद्ध हैं। ग्राम लौना, छोलापुर, माड़री, खजुरी, अकोढ़ी दुबे तथा पहाड़पुरा के किसानों के खाते हैं। किसान यहां से समय-समय पर खाद लेते हैं। बरसात होने के साथ ही खेतों में खरीफ की फसल लहलहाने लगी है। खेत में खड़ी पिपरमेंट की फसल में डीएपी खाद की आवश्यकता है। इसके अलावा कुछ किसान तिल आदि फसलों में डीएपी खाद लगाते हैं। इसके अलावा अन्य फसलों में डीएपी खाद का प्रयोग करते हैं। साधन सहकारी समिति पहाड़पुरा में खाद न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। किसानों पुनीत दुबे, शिव सिंह कुशवाहा, लालसिंह कहते हैं कि इस वर्ष बारिश देर से होने के कारण हम लोग डीएपी लगाना चाहते हैं जिससे पौधे की ग्रोथ में तेजी आ सके। समिति में खाद न होने के कारण हम लोगों को समिति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाता होने के बाद भी उन्हें बाजार से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है। सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि यूरिया की डिमांड न होने के कारण नहीं मंगाई है। डीएपी के लिए ड्राफ्ट भेजा है। मौसम ठीक होने पर खाद आ जाएगी।

chat bot
आपका साथी