साजिश कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे

जागरण संवाददाता उरई मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:06 PM (IST)
साजिश कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे
साजिश कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे

जागरण संवाददाता, उरई : मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, रेहान सिद्दीकी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रतापगढ़ के सांगीपुर में गरीब कल्याण मेला में गई विधायक व पूर्व सांसद पर मुकदमा के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान सरकार दमनकारी नीतियों को अपना रही है। प्रतापगढ़ की सांगीपुर में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेला में सम्मिलित होने गईं उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की नेता एवं स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। जो हठधर्मिता के व्यवहार को दर्शाती है। सत्तारूढ़ दल अपने केंद्र व प्रदेश सरकारों के कारनामों को छुपाने के लिए विपक्षी दलों विशेष तौर पर कांग्रेसी नेताओं के ऊपर इस प्रकार से झूठे बेबुनियाद मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस होना चाहिए और मामले की न्यायिक जांच हो। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, चौ. श्याम सुंदर, अरविद सिंह सेंगर, राहुल राय प्रजापति, अरविद दुबे, दगपाल सिंह, अशोक दिवेदी, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी