पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता उरई रेंढ़र थाना क्षेत्र में नाहिली के जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिग करते हुए पांच बदमाश भागने में सफल हो गए लेकिन पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोपित के पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:22 PM (IST)
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उरई : रेंढ़र थाना क्षेत्र में नाहिली के जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिग करते हुए पांच बदमाश भागने में सफल हो गए, लेकिन पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोपित के पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है।सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को नाहिली के जंगल में बदमाशों के मूवमेंट की जानकारी हुई थी। जिसके बाद रेंढ़र थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास मौके पर पहुंच गई। मध्य प्रदेश के बदमाश टाटा सफारी गाड़ी से जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिग शुरू कर दी और गाड़ी से उतरकर जंगल की तरफ भागे, पुलिस ने भी फायरिग शुरू कर दी। जिस पर एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, वह लड़खड़ाकर रास्ते में गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोपित के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम निक्कू उर्फ भूपेंद्र बताया गया है। वह ग्वालियर का निवासी है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में कांबिग कर रही है। बदमाशों का गिरोह किसी बड़ी घटना के इरादे से आया था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जिससे उसके साथियों के नाम पता चल सके। सफारी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पैर में गोली लगने से निक्कू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि आरोपित के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी