विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर वसूले साढ़ छह लाख

संवाद सहयोगी कोंच एक करोड़ से अधिक पड़ी बक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:07 PM (IST)
विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर वसूले साढ़ छह लाख
विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर वसूले साढ़ छह लाख

संवाद सहयोगी, कोंच : एक करोड़ से अधिक पड़ी बकायेदारी को वसूलने के प्रयास में लगे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर में घूमकर 6.5 लाख रुपये वसूले। बकायेदारी न चुकाने पर 38 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए।

पिछले काफी समय से बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ी बकाया धनराशि को वसूलने के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहल्ला गांधी नगर, जयप्रकाश नगर, मुख्य बाजार में वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 6.5 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई और 38 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जेई प्रभु दयाल ने बताया कि नगर में एक करोड़ से ऊपर की बकायेदारी उपभोक्ताओं पर है। जिससे वसूले जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मनीष कुशवाहा, अनूप गुर्जर, गब्बर, रिकू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी