शिकायतों के निस्तारण में जिला 18वें स्थान पर

आइजीआरएस व विभिन्न पोर्टल संदर्भ की शिकायतों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:01 PM (IST)
शिकायतों के निस्तारण में जिला 18वें स्थान पर
शिकायतों के निस्तारण में जिला 18वें स्थान पर

जागरण संवाददाता, उरई : आइजीआरएस व विभिन्न पोर्टल संदर्भ की शिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में 18वां स्थान मिला है। फिलहाल एक भी शिकायत लंबित नहीं है। इसके पहले जिले को मासिक समीक्षा में कई बार पहला स्थान मिल चुका है।

जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सरकार गंभीर है। जिसको लेकर कई पोर्टल व संदर्भ बनाए गए हैं। जिनमें आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से किए जाने के निर्देश हैं। अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री संदर्भ की 32, डीएम संदर्भ की 452, संपूर्ण समाधान दिवस की 251, आनलाइन 352, मंडलायुक्त संदर्भ की 08, पीजी पोर्टल 105, सीएम हेल्पलाइन की 498 शिकायतों सहित कुल 1698 शिकायतें आई थीं। जिनका समयानुसार निस्तारण कर दिया गया। शासन स्तर पर की गई समीक्षा में 140 पूर्णाक में जिले को 133 अंक मिले जो 95 फीसद है। अंकों के आधार पर जिले को 18 वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी के पास जो शिकायतें फोन पर आती हैं उनको भी वह पोर्टल में शामिल करवा देते हैं। मौके पर निस्तारण होने वाली शिकायतों का समाधान अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत करा दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी