मां चंद्रघंटा के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

जागरण संवाददाता उरई नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने देवी के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर दरबार में मत्था टेका और सुख शांति देने की प्रार्थना की। भगवती के चरणों में पान सुपारी सहित कई प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित की। सुबह से शाम तक पूजा पाठ का क्रम चलता रहा। जिसके चलते हर कहीं पर वातावरण भक्तिमय नजर आया। देवी के जयकारे व वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:07 PM (IST)
मां चंद्रघंटा के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था
मां चंद्रघंटा के दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने देवी के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर दरबार में मत्था टेका और सुख शांति देने की प्रार्थना की। भगवती के चरणों में पान, सुपारी सहित कई प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित की। सुबह से शाम तक पूजा पाठ का क्रम चलता रहा। जिसके चलते हर कहीं पर वातावरण भक्तिमय नजर आया। देवी के जयकारे व वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज बनी रही।

भोर से ही भक्त देवी पूजन की तैयारियों में लग गए। उजाला होने के पहले ही मंदिरों के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए और लाइन में लगकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। मंदिर समितियों ने पुरुष व महिला भक्तों के लिए अलग लाइन बनाई थी। साथ ही गोले भी खींच दिए गए थे ताकि गाइड लाइन का पालन होता रहे। पांच भक्तों को ही दर्शन के लिए अनुमति दी गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ देवी चंद्रघंटा का पूजन कर सुख शांति देने की प्रार्थना की। दरबार में मत्था टेक जयकारे लगाए। शहर के हुल्की माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। लोग जल्दी सुबह ही देवी पूजन के लिए पहुंच गए थे। पूरे दिन पूजा पाठ का क्रम चलता रहा। लोगों ने घरों में दुर्गा सप्तसती का पाठ कर भजन कीर्तन का आयोजन किया। जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज दिन भर वातावरण में सुनाई देती रही। मंदिर से 70 किग्रा. के सात घंटे चोरी

संवाद सहयोगी, कोंच : मोहल्ला प्रताप नगर स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर काली देवी की दीवार फांदकर चोर 70 किलो ग्राम वजन के 7 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए।

मंदिर के महंत राम खिलावन निवासी मोहल्ला प्रताप नगर ने बताया कि वह रात को रोजाना की तरह मंदिर के गेट का ताला लगाकर घर चला गया। सुबह जब आया तो देखा मंदिर के सात घंटे चोरी हो गए हैं। उसने बताया कि चोर मंदिर की दीवाल फांदकर अंदर घुसे और मंदिर में लटके सात पीतल के घंटे खोलकर ले गए। जिनका वजन 70 किग्रा है। मंदिर के महंत ने पुलिस को चोरी की सूचना देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी