- बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन कर मांगा बिजली- पानी

संवाद सहयोगी कालपी एक सप्ताह से बिजली व पेयजल की समस्या से जूझ रहे कांशीराम कालोनी के लोगों का रविवार सब्र टूट गया। समस्या को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा कार्यालय के सामने जाकर धरने पर बैठ गये। कई घंटे तक प्रदर्शन के बाद नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी नाराजगी कम न हुई। लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष के आवास का भी घेराव किया। यहां पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के आश्वासन पर लोग मान गए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया। चेतावनी भी दी कि दो दिनों के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:39 PM (IST)
- बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन कर मांगा बिजली- पानी
- बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन कर मांगा बिजली- पानी

संवाद सहयोगी, कालपी : एक सप्ताह से बिजली व पेयजल की समस्या से जूझ रहे कांशीराम कालोनी के लोगों का रविवार सब्र टूट गया। समस्या को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा कार्यालय के सामने जाकर धरने पर बैठ गये। कई घंटे तक प्रदर्शन के बाद नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी नाराजगी कम न हुई। लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष के आवास का भी घेराव किया। यहां पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के आश्वासन पर लोग मान गए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया। चेतावनी भी दी कि दो दिनों के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे।

एक सप्ताह पूर्व विद्युत विभाग ने कांशीराम कालोनी की विद्युत आपूर्ति काट दी थी जिससे कालोनी परिसर में लगा नलकूप भी बंद हो गया था। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप्प हो गई। कालोनी के लोगों ने चार पांच दिन तक इंतजार किया लेकिन व्यवस्था नहीं सुधर सकी। इससे नाराज कांशीराम कालोनी की महिलाएं बीते 13 जुलाई को एसडीएम के दफ्तर पहुंच समस्या का ज्ञापन दिया। इसके बाद भी समस्या का निवारण नहीं हो सका। रविवार को जब कालोनी में विद्युत व पेयजल आपूर्ति शुरू नही हुई तो नागरिक आक्रोशित हो उठे। नाराज पुरुष और महिलाओं ने नगर के टरननगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी समस्या को लेकर सभी धरने पर बैठ गए। घंटों प्रदर्शन के दौरान कोई भी भाजपा पदाधिकारी मौके पर नहीं गया। क्षेत्रीय विधायक स्वयं नदारद रहे। नाराज लोगों ने इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष के आवास का घेराव भी किया। यहां पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने जल्द ही समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया । कई घंटे बाद नागरिक माने और चेतावनी देकर वापस अपने घर लौट गए। पालिका और बिजली विभाग की आपसी खींचतान में लोग परेशान :

नगर की कांशीराम कालोनी के आवासों में रह रहे लोगों को विद्युत व पेयजल की समस्या का इसलिये सामना करना पड रहा है क्योंकि पालिका ने विद्युत विभाग द्वारा दिये गये सुपरविजन चार्ज की धनराशि को जमा नही किया। इसी कारण विद्युत विभाग ने कांशीराम कालोनी की बिजली काट दी। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि विद्युत विभाग ने सुपरविजन चार्ज में दो- दो बार जीएसटी लगा दी है जिसे सही करने के लिए कहा गया है। विद्युत विभाग व नगर पालिका परिषद की तनातनी के बीच कालोनी के बाशिदे पिस रहे हैं। उधर कालपी के एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। लोगों का दर्द

बिजली व पेयजल समस्या को लेकर लगभग एक सप्ताह से परेशान हैं। अधिकारियों से लेकर नेताओं से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अधिकारी कुछ नही करते हैं।

शिवम कालोनी के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने कनेक्शन लेने के लिए आनलाइन आवेदन किया, लेकिन आज तक उन्हें कनेक्शन नही दिया गया। जब से आवास मिलें है तब से विद्युत विभाग लगातार परेशान कर रहा है।

परशुराम वर्मा

chat bot
आपका साथी