- यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी कालपी नगर कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल की नीचे युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए जनपद के सभी थानों में फोटो गश्ती जारी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:38 PM (IST)
- यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
- यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी, कालपी : नगर कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल की नीचे युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए जनपद के सभी थानों में फोटो गश्ती जारी की गई है।

शनिवार को नगर के यमुना ब्रिज के नीचे एक युवक का मिलने से सनसनी फैल गई। किसी मछवारे ने सबसे पहले शव को देखा बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक आलोक पाल ने मछुवारों की मदद से यमुना नदी में उतरा रहे युवक के शव को बाहर निकलवाया। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हालत में था। इससे प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई है। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अपहरण के बाद युवक की हत्या की है। बाद में शव यमुना में फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने से इस आशंका को और बल मिल रहा है। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उसकी जेब से कुछ नही मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती। युवक नीला लोअर व गुलाबी शर्ट पहने हुये था। उसके एक पैर में चप्पल थी। पुलिस ने वहां मौजूद मछुआरों से पूछा तो उन लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात से शव यहां पड़ा है। पुलिस मामले को खुदकुशी के नजरिए से देख रही है, लेकिन शिनाख्त नहीं होने से घटना के पीछे सनसनीखेज साजिश होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। शरीर में चोट का कोई गहरा निशान नहीं है, लिहाजा तहकीकात में जुटी पुलिस की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। कोट

फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

रूपकृष्ण, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी