सीएमओ के बेटे ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

जागरण संवाददाता उरई जिले की सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी ) के बेटे ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या के इरादे से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों को इसका पता चला। इसके बाद आननफानन में उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST)
सीएमओ के बेटे ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
सीएमओ के बेटे ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

जागरण संवाददाता, उरई : जिले की सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी ) के बेटे ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या के इरादे से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों को इसका पता चला। इसके बाद आननफानन में उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।

सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार ने शुक्रवार की सुबह जालौन रोड स्थित सीएमओ बंगले में ही किसी तनाव के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटे की तबीयत बिगड़ती देख मां डॉ ऊषा सिंह के होश उड़ गए। आननफानन वे उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर आयीं। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सुबोध को मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया गया। किस तनाव में सुबोध ने आत्मघाती कदम उठाया अभी यह साफ नहीं है। सुबोध कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी मां डॉ. ऊषा सिंह के जालौन रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहा था। अनुमान है कि उसने मच्छर मारने वाला लिक्विड का सेवन किया है। उसे चक्कर आने लगे तब सीएमओ डॉ ऊषा सिंह को उसकी हरकत के बारे में पता चला। किन परिस्थितियों में सुबोध ने यह कदम उठाया इसकी अभी जानकारी नही हो पाई हैं। इधर अस्पताल में इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि अब उनके बेटे की हालत में सुधार हो गया है। बेटे ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया है वे खुद यह नहीं समझ पा रही हैं। फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

जागरण संवाददाता, उरई : शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने कमरे में फंदे पर लटके उसके शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर फांदे पर लटके शव को नीचे उतारा गया।

कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी में शुक्रवार को भगत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र बलवीर सिंह ने अपने कमरे में पंखा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने मृत हालत में फंदे पर लटके उसके शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। बलवीर अपने माता-पिता के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था। किस तनाव में उसने आत्महत्या की है। अभी यह साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी