एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता उरई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 04:43 PM (IST)
एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान
एक महीने तक चलेगा स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, उरई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि 1से 31 अक्टूबर तक जनपद में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभागार में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला पंचायती राज अधिकारी को इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया। जिले के समस्त अधिकारियों को इस अभियान में भाग लेने के निर्देश दिए गए। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि दत्त शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में स्वयंसेवक 1 से 31 अक्टूबर तक सिगल यूज प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा कर उसे निस्तारित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 11000 किलो प्लास्टिक वेस्ट के संग्रहण तथा निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र देव शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, दिव्यांगजन अधिकारी शिव सिंह, प्रतिनिधि जिला युवा कल्याण अधिकारी अवनींद्र ओझा, डा. ममता स्वर्णकार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी