मॉस्क न लगाने पर सिटी मजिस्ट्रेट हुए नाराज

- एएनडी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण - प्रधानाचार्य को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश जागरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:08 PM (IST)
मॉस्क न लगाने पर सिटी मजिस्ट्रेट हुए नाराज
मॉस्क न लगाने पर सिटी मजिस्ट्रेट हुए नाराज

- एएनडी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

- प्रधानाचार्य को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

जागरण संवाददाता, उरई : लंबे समय बाद विद्यालय खोले गए हैं। स्कूलों में कक्षाओं का संचालन गाइड लाइन के अनुसार किया जा रहा है या नहीं, इसकी जानकारी करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने एएनडी कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको छात्र व शिक्षक बिना मॉस्क के मिले। इस पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए।

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला अचानक एएनडी इंटर कालेज पहुंच गए। यहां कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। छात्रों की संख्या कम थी लेकिन न शिक्षक मॉस्क लगाए ते न छात्र। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। सभी बच्चों को तुरंत मॉस्क उपलब्ध कराएं और खुद भी पहनें। गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी तरह की शिथिलता नहीं चल पाएगी।

chat bot
आपका साथी