मवेशियों ने रौंद डाली 80 बीघा फसल

संवाद सूत्र आटा विकास खंड कदौरा के ग्राम अकोढ़ी में अस्थायी गोशाला न होने के कारण कइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:16 PM (IST)
मवेशियों ने रौंद डाली 80 बीघा फसल
मवेशियों ने रौंद डाली 80 बीघा फसल

संवाद सूत्र, आटा : विकास खंड कदौरा के ग्राम अकोढ़ी में अस्थायी गोशाला न होने के कारण कई किसानों की 80 बीघा फसलों को अन्ना मवेशियों ने रौंदकर नष्ट कर दिया। फसल नष्ट होने के बाद गुस्साए किसानों ने जमकर नारेबाजी की। मांग उठाई कि जल्द से जल्द अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाए।

ग्राम अकोढ़ी में गुरुवार की सुबह किसानों ने अन्ना मवेशियों को एक बाड़ा में बंद करके प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि जो लोग मटर और चना की फसल बो चुके हैं। बारिश होने से उनका काफी नुकसान हुआ है और इसके बाद गांव के अन्ना मवेशी बोए हुए खेतों में धमाचौकड़ी कर रहे हैं। जिससे किसानों के बोए गए खेतों में काफी नुकसान हो रहा है। किसान मंगल सिंह यादव की 10 बीघा, रामलखन यादव की 10 बीघा, सोवरन सिंह पांच बीघा, अमर सिंह तीन बीघा, हरि सिंह पांच बीघा, मुलायम सिंह सात बीघा, हरिमोहन 10 बीघा, हरिराम छह बीघा, छोटेलाल पांच बीघा, रामजीवन आठ बीघा, मुन्ना कुशवाहा दो बीघा, ज्ञान सिंह छह बीघा और चंद्रशेखर पांडेय की दो बीघा बोई हुई फसल के बीज को जानवरों ने कुचल दिया है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुया है। वहीं किसानों ने अस्थायी गोशाला बनवाने की मांग की है।

विषाक्त पदार्थ खाया, हालत नाजुक

जागरण संवाददाता, उरई : मोहल्ला इंदिरा नगर में एक युवती ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन को इसका पता चला। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

chat bot
आपका साथी