ओवरलोडिग के खिलाफ अभियान, एक सीज

जागरण संवाददाता उरई परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर ओवरलोडिग में ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST)
ओवरलोडिग के खिलाफ अभियान, एक सीज
ओवरलोडिग के खिलाफ अभियान, एक सीज

जागरण संवाददाता, उरई : परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर ओवरलोडिग में एक वाहन को सीज कर दिया। साथ ही कई वाहनों का चालान किया। तीन वाहनों पर विभाग का कर बकाया था। जिससे लगभग चार लाख रुपये वसूल किए जाएंगे। अभियान से दिन भर हडकंप मचा रहा। वाहनों के पहिए थम से गए।

रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अभियान पर निकले। शुरूआत जालौन से की गई। तीन ट्रक तिरपाल लगे हुए आते दिखाई दिए। शक होने पर तिरपाल हटवाए गए तो उनमें मौरंग भरी हुई थी। तीनों गाड़ियां अवैध रूप से मौरंग की ढुलाई में लगी हुई पाई गईं। तीनों ट्रकों को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। इन तीनों वाहनों पर विभाग का लगभग चार लाख रुपये कर भी बकाया था। इसी क्षेत्र में अन्य छह वाहनों का चालान किया गया। एस वाहन को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि विभाग को चार लाख रुपये राजस्व प्राप्त होगा। अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी