भूसा बनाने वाली मशीन की चिगारी से 10 एकड़ फसल जली

संवाद सहयोगी जालौन भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिगारी से 5 किसानों के 10 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल व पीआरवी के जवानों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि नष्ट हुई फसल से वह आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST)
भूसा बनाने वाली मशीन की चिगारी से 10 एकड़ फसल जली
भूसा बनाने वाली मशीन की चिगारी से 10 एकड़ फसल जली

संवाद सहयोगी, जालौन : भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिगारी से 5 किसानों के 10 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल व पीआरवी के जवानों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि नष्ट हुई फसल से वह आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए हैं।

तहसील क्षेत्र के ग्राम गड़ेरना में राजा भैया के खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। आसपास खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। भूसा बनाने के दौरान अचानक भूसा बनाने की मशीन से निकली चिगारी ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग विकराल रूप धारण कर आसपास खेतों में भी पहुंच गई। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पिकेट टीम प्रभारी भूपेश कुमार मौके पर पहुंच गए। आग के विकराल रूप को देखकर उन्होंने इसकी सूचना दमकल को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रताप सिंह की 4 एकड़, राजा भैया की 3 एकड़, वीरेंद्र सिंह, राजू व राममोहन की 1-1 एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी थी। उक्त सभी किसानों ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने काफी मेहनत कर फसल तैयार की थी। उम्मीद थी कि फसल को बेचकर वह साल भर के लिए परिवार के भरण पोषण लायक सामग्री जुटा लेंगे। आग ने उनकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसल के नष्ट होने से वह आर्थिक तौर पर बर्बाद हो गए हैं। अब परिवार के भरण पोषण की चिता सताने लगी है।

chat bot
आपका साथी