कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता उरई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार के नेतृत्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:33 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन
कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, उरई : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार के नेतृत्व में कृषि कानूनों के तीन बिलों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया और जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

भाकियू के कार्यकर्ता जैसे ही सड़क पर बैठे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद कार्यकर्ता बाजार में दुकानें बंद कराते रहे। दोपहर बाद शहर का पूरी बाजार खुल गया। इसके बाद सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। जिसमें लल्लूराम, कांतिशरण, परमेश्वरी दयाल, शीला चौधरी, महेंद्र, प्रेमदास, कृष्ण गोपाल, शैलेंद्र सहित कई किसान व कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में बृजेश राजपूत, दिनेश प्रताप गौर, रामकुमार, देवेंद्र, हरीशंकर, मनोज कुमार, भगवानदास ने कृषि कानून के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा गया कि तीनों कृषि कानून बिल वापस हों। डीजल, पेट्रोल व रसोई की बढ़ी हुई कीमतें वापस हों जिससे किसानों को सहूलियत मिल सके। साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इस दौरान पदाधिकारी व किसान शामिल रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसानों के खिलाफ पारित किए गए तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में शहीद भगत सिंह चौराहे पर प्रदर्शन कर बाजार बंद कराया। मोर्चे के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक ने भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में बाजार बंद कराया गया। इसमें जयदेव यादव, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी प्रदीप दीक्षित, रेहान सिद्दीकी, अशोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता, जयदेव यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

कालपी : भाकियू के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने बाजार में पहुंचकर प्रदर्शन कर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

माधौगढ़ : भाकियू व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर रोड को जाम कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम शालिकराम को सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शिवबालक सिंह, प्रमोद सिंह, रामबाबू, उदयवीर, जितेंद्र कुमार, नीरज, राहुल सिंह, भानूप्रताप, पान सिंह, मुन्नालाल मौजूद रहे।

कोंच : भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. केदारनाथ व तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल ने बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान श्यामसुंदर, चंद्रपाल, यशवंत, रामसिंह, जगदीश प्रसाद, रामदास, भानुप्रताप, रामकिशोर, वीरेंद्र,सियाराम, कमलेश, अतर सिंह, राकेश पटेल, चित्तर सिंह, सुधीर, महेंद्र, कुंज बिहारी, रामप्रताप, रणजीत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी