अत्याचार बंद करके ही बनें शक्तिशाली

संवाद सहयोगी जालौन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व विजया दशमी पर्व के अवसर पर संघ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:51 PM (IST)
अत्याचार बंद करके ही बनें शक्तिशाली
अत्याचार बंद करके ही बनें शक्तिशाली

संवाद सहयोगी, जालौन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व विजया दशमी पर्व के अवसर पर संघ कार्यालय पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

नगर खंड प्रचारक अंशुमान ने कहा कि हमारी शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है, जो पवित्र एवं मंगलमयी है। हमें हिसा करने को बलवान नहीं होना है, बल्कि जग में सारी हिसा व अत्याचार को हमेशा के लिए बंद करने से हमें शक्तिशाली बनना है। उन्होंने भारत के समक्ष वर्तमान में जो चुनोतियां हैं। उसका एकमात्र समाधान संघ को बताया। आज संपूर्ण हिदू समाज संघ के प्रति आशावान है। आज का यह विजयदशमी पर्व प्रत्येक संघ के सवयंसेवक के लिए गौरव का दिन होता है। जो समाज की सुरक्षा के लिए शक्ति की उपासना का संदेश देता है। कार्यक्रम अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से संघ की शाखाओं में आने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर वर्तमान नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उसे और अधिक जन समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर सीताराम, अशोक सोनी, अतुल हर्षे, रमाकांत पुरवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी