16 लाख रुपये से होगा रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण

संवाद सहयोगी कोंच नगर के मुख्य चंद्रकुआं चौराहा पर स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। नगर पालिका इस प्रतिमा और उसके स्थल का 16 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराने जा रही है। झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का कोंच से अपने जीवन काल के दौरान विशेष लगाव रहा है। उनके बपचन का अधिकांश समय नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में बीता।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:15 PM (IST)
16 लाख रुपये से होगा रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण
16 लाख रुपये से होगा रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण

संवाद सहयोगी, कोंच : नगर के मुख्य चंद्रकुआं चौराहा पर स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। नगर पालिका इस प्रतिमा और उसके स्थल का 16 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराने जा रही है।

झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का कोंच से अपने जीवन काल के दौरान विशेष लगाव रहा है। उनके बपचन का अधिकांश समय नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में बीता। इसी मंदिर के महंत आत्माराम के सानिध्य में उनकी शिक्षा दीक्षा भी हुई थी। वह जब झांसी की रानी बनीं तो उनका आना जाना कोंच में लगा रहा था। रामलला मंदिर के पास ही चंद्रकुआं जो उस समय एक बड़ा कुआं था और नगर की आबादी को पेयजल की आपूर्ति भी किया करता था। रानी कई बार इस कूएं पर भी आई थीं। बाद में कुओं का इस्तेमाल बंद हो गया तो स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं के डर से कुएं को पाट दिया और लक्ष्मीबाई के कोंच प्रेम को देखते हुए इस कुएं पर उनकी प्रतिमा 1992 में तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन ने स्थापित करा दी थी। बाद में इस प्रतिमा स्थल का पालिका ने सुंदरीकरण कराया और अब पुन: नगर पालिका ने इस स्थल को और अधिक सुंदर बनाने एवं हाईटेक करने की योजना बनाई है। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने के लिए एक सीढ़ी बनाई जाएगी। प्रतिमा को और अधिक सुंदर तरीके से बनवाकर स्थापिता किया जाएगा। इस स्थान के सुंदरीकरण के लिए 16 लाख रुपये राज्यवित्त की धनराशि से व्यय किए जाएंगे। जल्द ही सुंदरीकरण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी