कला दर्पण प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाईं कलाकृतियां

जागरण संवाददाता उरई भारत विकास परिषद के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम प्रांतीय अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:56 PM (IST)
कला दर्पण प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाईं कलाकृतियां
कला दर्पण प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाईं कलाकृतियां

जागरण संवाददाता, उरई : भारत विकास परिषद के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया की देखरेख में हो रहा है। मंगलवार को स्टैंड बनाओ, कला दर्पण प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने बनाए चित्रों को प्रदर्शित किया।

मंगलवार को बच्चों ने संस्कृति सप्ताह के तहत स्टैंड बनाओ/कला दर्पण की प्रदर्शनी में चित्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में प्रतिभागी उमिका गुप्ता प्रथम, व अंशिका राजपूत द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर समूह में प्रतिभागी नैंसी गुप्ता प्रथम, मीनल राजपूत एवं श्रृष्टि गुप्ता को द्वितीय स्थान मिला। अध्यक्ष अजय इटौरिया ने कहा कि बच्चों की कलाकृति व सोच की क्षमता बढ़ाने को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जो भी कलाकृतियां बनाईं वह काफी अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को कुछ न कुछ नया सीखने को मिल रहा है और पुरस्कार पाकर उनका हौंसला भी बढ़ता है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रीति महेश्वरी, पारुल गुप्ता एवं कामिनी गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता प्रभारी ममता दोहेरिया, रजनी गुप्ता एवं पूनम महातेले ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सारिका आनंद, प्रीति बंसल, सुमन शर्मा, गीता चंदैया, रीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, अलका कठहिल, वंदना पहारिया सुधा रखौलिया, मधु गुप्ता, रानी अग्रवाल मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी