अखिलेश का मनाया जन्मदिन, भूल गए शारीरिक दूरी

कि आयोजन को भीड़ से दूर ही रखा गया और कम लोगो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM (IST)
अखिलेश का मनाया जन्मदिन, भूल गए शारीरिक दूरी
अखिलेश का मनाया जन्मदिन, भूल गए शारीरिक दूरी

संवाद सहयोगी, जालौन : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपाइयों ने बुधवार को एक कॉम्प्लेक्स में जन्मदिन मनाया। आगे फोटो खिचवाने में कोरोना का खौफ गायब नजर आया। शारीरिक दूरी का पालन तो दूर धज्जियां उड़ती नजर आईं। हालांकि आयोजन को भीड़ से दूर ही रखा गया और कम लोगों ने शिरकत की। उसके बाद भी नियमों की अनदेखी चर्चा का विषय बनी रही। अखिलेश के चित्र पर माल्यार्पण कर एक-दूसरे को केक खिलाया गया। नारायण सिंह सेंगर, मंसब खां, संतोष शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, सभासद नफीस सिद्दीकी, सरताज, इमरान अंसारी, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी