शस्त्र पूजन के बाद प्रधान ने मारी वृद्ध को गोली, मौत

जागरण संवाददाता उरई सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गंधेला में विजयदशमी के मौके पर शस्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:40 PM (IST)
शस्त्र पूजन के बाद प्रधान ने मारी वृद्ध को गोली, मौत
शस्त्र पूजन के बाद प्रधान ने मारी वृद्ध को गोली, मौत

जागरण संवाददाता, उरई : सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गंधेला में विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के बाद ग्राम प्रधान ने बंदूक से फायर कर दिया। जिससे वहां मौजूद 70 वर्षीय वृद्ध को गोली लग गई। उसे अस्पताल पहुंचाया जाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र का आरोप है कि प्रधान ने जानबूझकर उसके पिता को गोली मारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम गंधेला में विजयदशमी के मौके वीर सिंह सेंगर के दरवाजे वीरा उठाने का कार्यक्रम था। जिसमें गांव के तमाम लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान शस्त्र पूजन भी हुआ। पूजन के बाद वीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का पूजन किया। बाद में प्रधान संजय सेंगर को उन्होंने बंदूक दी जैसे ही प्रधान ने बंदूक का घोड़ा दबाया कारतूस मिस हो गया, मिस कारतूस निकालते समय गोली चल गई। गोली नीचे बैठे 70 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव को लग गई। गोली लगने से वृद्ध लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन उसे गांव के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा खिच गया। कई थानों की पुलिस गंधेला गांव पहुंच गई। हालांकि मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम संजय सिंह पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक भी जब्त कर ली गई है।

------------------------

एसपी ने मौके पर पहुंच कर की जांच

एसपी रवि कुमार व सीओ जालौन विजय आनंद रात 12 बजे गंधेला गांव पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। रात में ही पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक वृद्ध के चार पुत्र हैं। चारों पुत्र बाहर रहते हैं। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि कई बिदुओं पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी