कागज उद्योग केंद्र का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी कालपी अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने शुक्रवार को शाम नगर के राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कागज के बनाने की विधि को देखा और गुणवत्ता पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने कागजीपुरा मोहल्ले में 1958 में राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र की स्थापना कराई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:41 PM (IST)
कागज उद्योग केंद्र का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
कागज उद्योग केंद्र का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, कालपी : अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने शुक्रवार को शाम नगर के राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कागज के बनाने की विधि को देखा और गुणवत्ता पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने कागजीपुरा मोहल्ले में 1958 में राजकीय हाथ कागज उत्पादन केंद्र की स्थापना कराई थी। हाथ कागज बनाने का कार्य यहां सिखाया जाता था। 20 वर्षों से यह केंद्र बंद है। अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने इस उत्पादन केंद्र को शुरू करने के लिए वर्ष 2020 में धन आवंटित कराई थी। जिसके बाद नए सिरे से उत्पादन केंद्र की शुरुआत की गई। कार्य की हकीकत को परखने के लिए शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल हाथ कागज उत्पादन केंद्र के परिसर में पहुंचे। उन्होंने वीटर, सरेंडर मोड़ तथा हाथ से तैयार हो रहे पल्प सीट तथा फाइल कवर शीट, कागज के उत्पाद बनाने की विधि को देखा। इसी प्रकार डाई कटिग मशीन के बक्सों एवं प्रेस मशीन का भी निरीक्षण किया। उन्होने कागज की गुणवत्ता को और अच्छा बनाने की बात कही। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त योगेश कामेश्वर, जिला सूचना अधिकारी श्रीकृष्ण मिश्रा, अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य शिशुपाल गोयल, केंद्र के सहायक निदेशक उद्योग मनोज कुमार दिवाकर, उत्पादन केंद्र के एडीओ प्रथम संतोष कुमार, गोरेलाल कताई पर्यवेक्षक ज्ञान चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। वर्ष 2017-18 में भी किया था निरीक्षण :

भाजपा सरकार बनने के बाद अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल 2017-18 में निरीक्षण करने आए थे तब यह केंद्र बंद पड़ा था। उन्होनें इस केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी से कागज केंद्र को शुरू करवाने के लिए प्रस्ताव देने की बात कही थी। एक साल में उन्होंने नगर के कागज व्यवसाय को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल कराया और उत्पादन केंद्र में कागज उत्पादन भी शुरू करवा दिया।

chat bot
आपका साथी