रैली निकाल महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक

उरई मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:34 PM (IST)
रैली निकाल महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक
रैली निकाल महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, उरई : मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पुलिस के अलावा समाज सेवी संगठनों ने भी इसमें प्रतिभाग किया।

मिशन शक्ति नारी, सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन से रैली निकाली गई। महिला हेल्पलाइन, महिला थाना पुलिस व शक्ति मोबाइल की टीम ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। रैली का उद्देश्य उन पीड़िताओं की झिझक को तोड़ना था जो कई बार अपनी बदनामी के भय से खुद के साथ हुई घटना की शिकायत करने का साहस नहीं कर पातीं हैं। हेल्पलाइन से जुड़े नंबर भी प्रचारित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार, महिला थाना की एसओ नीलेश कुमारी इस दौरान मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी