बुलेट में मोडीफाई साइलेंसर लगाने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

जागरण संवाददाता उरई अक्सर आप सभी ने देखा होगा कि कुछ बाइक सवार ऐसे होते हैं जो लोग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:16 PM (IST)
बुलेट में मोडीफाई साइलेंसर लगाने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना
बुलेट में मोडीफाई साइलेंसर लगाने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

जागरण संवाददाता, उरई : अक्सर आप सभी ने देखा होगा कि कुछ बाइक सवार ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यानाकर्षण करने के लिए बुलेट को मोडीफाई करा लेते हैं। इसके बाद ध्वनि प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग सावधान हो जाएं, नहीं तो पांच हजार जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में अब तक 100 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही तीन माह के लिए पंजीयन निरस्त कर दिया जाता है। इस दौरान गाड़ी चलाने पर अगर दुर्घटना ग्रसित हो जाती है तो क्लेम भी नहीं मिलता है। यह जानकारी दैनिक जागरण प्रश्न प्रहर में आए एआरटीओ सौरभ कुमार ने दी। आइए देखते हैं कि किसने कौन सा प्रश्न पूछा।

प्रश्न : बीएच सीरीज का क्या मतलब है?

वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र नगर

उत्तर : भारत सरकार ने अभी हाल ही में वाहन पंजीकरण के लिए 'बीएच सीरीज' की शुरुआत की है इस सीरीज के नंबर प्लेट के तहत आप अपनी गाड़ी को देश में कहीं भी चला सकते हैं। इस सीरीज के नंबर प्लेट का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका ट्रांसफर किसी अन्य राज्य होता रहता है। ऐसे लोगों को अब सिर्फ एक बार बीएस सीरीज का नंबर रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे तो, उन्हें दूसरे राज्यों में इसे बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रश्न : गाड़ियों में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट क्यों लगाए जा रहे है? मनोज कुमार, बघौरा

उत्तर : अगर गाड़ी में हाइसिक्योरिटी नंबर प्लेट रहेगा तो कई तरह के फायदे होते है। चोरी होने पर हाई सिक्योरिटी पिन की मदद से उसे ट्रैक किया जाता है। साथ ही प्लेट की खासियत है कि इसे बदल नहीं सकते या इसे तोड़ नहीं सकते।

प्रश्न : मानपुर, बराही व जग्गमनपुर की स्कूली बसों में गैस सिलिडर लगाकर वाहन चला रहे हैं। क्या करेंगे, ऐसे में दुर्घटना हो सकती है। राशिद खान रामपुरा

उत्तर : इस समस्या के समाधान के लिए पीटीओ को कह दिया जाएगा। जिससे अभियान चलाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

प्रश्न : दिल्ली और मध्य प्रदेश की बसें कैसे जिले में प्रवेश कर रही है। शिवबालक सिंह, ग्राम रुद्रपुरा (माधौगढ़)

उत्तर : ऑल इंडिया परमिट व स्थायी परमिट होने पर ही वह प्रवेश करते हैं। ऐसा न करने वाले पर कार्रवाई की जाती है।

प्रश्न : जालौन, अकोड़ी दुबे, जगनेवा, छिरिया सलेमपुर में टूरिस्ट बसें सवारियां चढ़ा रही हैं। आलोक शर्मा, जालौन

उत्तर : जिस गाड़ी का जहां से रजिस्ट्रेशन होता है। वहां से सवारियां ले सकती है। अगर बिना स्टापेज के सवारियां भरी जा रही है तो उनके खिलाफ अभियान चलाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।

प्रश्न : सरकार यातायात माह चला रही है। नाबालिग गाड़ियां चला रहे है। ओवरलोडिग गाड़ियां भी खूब चल रही है। अनुराग अग्रवाल, जालौन

उत्तर : अभियान चलाकर 36 लाख की वसूली की गई है। वहीं ओवरलोडिग को लेकर खनिज विभाग और एआरटीओ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

प्रश्न : क्या डीलर के यहां से ही नंबर एलाट हो जाएगा। राहुल, ग्राम अलाईपुरा

उत्तर : जो भी एजेंसी से गाड़ी निकलेगी। अब वहीं से नंबर एलाट कर दिया जाएगा। 10 दिन बाद आपको नंबर प्लेट मिल जाएगा। एआरटीओ कार्यालय से सिर्फ अप्रूव किया जाएगा।

प्रश्न : डग्गामार वाहन सड़क पर धड़ल्ले से घूम रहे है। साथ ही कोंच बस स्टैंड पर जाम की समस्या है। शैलेंद्र, मोहल्ला पुराना रामनगर

उत्तर : डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोंच मार्ग पर सरकारी बस स्टैंड और प्राइवेट बस स्टैंड है। साथ ही इस समय सड़क का काम किया जा रहा है। मार्ग तैयार होते समस्या का समाधान हो जाएगा।

प्रश्न : जोल्हूपुर मोड़ और मदारीपुर मार्ग पर छोटी सवारियां दौड़ने की वजह से जाम की समस्या लग रही है। कुमार निगम, जालौन

उत्तर : बसें न चलने की वजह से छोटी सवारियां अधिक दौड़ रही है। अभियान चलाकर व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी