80 किलो नकली खोया पकड़ा

फोटो संख्या 23 संवाद सहयोगी कोंच होली का त्योहार नजदीक है ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:03 PM (IST)
80 किलो नकली खोया पकड़ा
80 किलो नकली खोया पकड़ा

फोटो संख्या : 23

संवाद सहयोगी, कोंच : होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्राम पीपरी में छापा मारकर 80 किलो नकली खोया नष्ट कराया।

होली का त्योहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय होने लगते हैं। इससे बाजार में नकली खोया, पनीर, दूध, घी की आवक भी बढ़ जाती है। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभी से सक्रियता दिखाने लगा है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने ग्राम पीपरी में रमाकांत यादव के यहां छापा मारकर 80 किलो नकली खोया पकड़ा। जिसकी कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने खोया को नष्ट कराकर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी