लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 38 पीड़ितों को मिली सहायता

जागरण संवाददाता उरई पॉस्को के मामलों में अब तक जिले भर में 38 पीड़िताओं या उनके परि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:27 PM (IST)
लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 38 पीड़ितों को मिली सहायता
लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 38 पीड़ितों को मिली सहायता

जागरण संवाददाता, उरई : पॉस्को के मामलों में अब तक जिले भर में 38 पीड़िताओं या उनके परिवारों को आर्थिक सहायता रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से दी जा चुकी है। यह योजना पीड़िताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हालांकि इधर किसी नए मामले में सहायता राशि नहीं दी जा सकी है।

महिला अधिकारों को सुरक्षित करने और उनको खराब समय में आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष नाम से योजना का संचालन 2015 में शुरू किया था। इस योजना के तहत दुष्कर्म का शिकार हुई महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया। इसमें एक से दस लाख तक की आर्थिक मदद सरकार देती है। किस मामले में क्या निर्णय लिया जाना है इसके लिए जिले स्तर पर अनुश्रवण समिति बनाई गई है। समिति मामलों को राज्य अनुश्रवण समिति के पास भेजती है। वहां से सहायता राशि सीधे पीड़ित महिला के खाते में पहुंचा दी जाती है। जिले भर में अब तक 38 पीड़ित महिलाओं को इस योजना के तहत सहायता दी गई है। इस वर्ष फिलहाल किसी को सहायता नहीं मिल पाई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि किस पीड़ित को कितनी सहायता मिलती है यह मामला व मुकदमा के हिसाब से तय होता है। किन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। केस की प्रकृति क्या है। इससे बाद राज्य अनुश्रवण समिति निर्णय लेती है। विभाग को कोई बजट नहीं मिलता है। सहायता राशि सीधे पीड़ित महिला के खाते में जाती है।

chat bot
आपका साथी