सहाव गांव में प्रधान पद के लिए मैदान में 27 प्रत्याशी

संवाद सहयोगी जालौन दो दशक बाद सहाव ग्राम पंचायत आरक्षित होने के चलते ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के लिए सहाव गांव से सर्वाधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सहाव से सर्वाधिक 27 प्रत्याशी प्रधान पद पर चुनावी मैदान हैं। अब देखना है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। वहीं पर्वतपुर व अकोढ़ी दुबे में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार प्रधान पद के लिए कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:13 PM (IST)
सहाव गांव में प्रधान पद के लिए मैदान में 27 प्रत्याशी
सहाव गांव में प्रधान पद के लिए मैदान में 27 प्रत्याशी

संवाद सहयोगी, जालौन : दो दशक बाद सहाव ग्राम पंचायत आरक्षित होने के चलते ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के लिए सहाव गांव से सर्वाधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सहाव से सर्वाधिक 27 प्रत्याशी प्रधान पद पर चुनावी मैदान हैं। अब देखना है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। वहीं, पर्वतपुर व अकोढ़ी दुबे में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार प्रधान पद के लिए कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना जा रहा है।

सहाव ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए दो दशक पूर्व वर्ष 2000 में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ था। जिसमें अनुसूचित जाति का प्रधान बना था। अब दो दशक बाद सहाव गांव को एक बार फिर से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। दो दशक बाद उक्त सीट के आरक्षित होने से इस बार ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के लिए सर्वाधिक दावेदार इसी सीट से हैं। सहाव सीट से इस बार 27 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमाएंगे। देखने वाली बात होगी लगभग 3 हजार मतदाताओं वाले इस गांव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। उधर, ब्लॉक क्षेत्र के पर्वतपुर व अकोढ़ी दुबे में सबसे कम मात्र 2-2 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। मात्र दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में होने से दोनों ही गांवों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना बन रही है। वहीं, पिछली बार मांडरी गांव में निर्विरोध प्रधान चुना गया था। लेकिन इस बार ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी