17 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

जागरण टीम उरई शनिवार को जिले भर की अलग- अलग नगर पंचायतों और पालिकाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। पूरे जिले में 17 जोड़ों का विवाह कराया गया। उन्हें योजना का लाभ दिया गया। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने वर वधू को आर्शीवाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM (IST)
17 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
17 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

जागरण टीम , उरई : शनिवार को जिले भर की अलग- अलग नगर पंचायतों और पालिकाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। पूरे जिले में 17 जोड़ों का विवाह कराया गया। उन्हें योजना का लाभ दिया गया। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने वर वधू को आर्शीवाद दिया।

कालपी में भव्य समारोह कर तीन जोड़ों का विवाह विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। नगर के आलमपुर मोहल्ले में स्थित सेल्टर होम परिसर भव्य रूप से सजाया गया था। विवाह समारोह में पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी ने वर वधू को आर्शीवाद दिया। उधर कुठौंद ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 14 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, बीडीओ संदीप यादव और ब्लॉक के सभी वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विवाह के पवित्र बंधन में गायत्री परिवार द्वारा विधि विधान से विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कन्या के खाते में धनराशि 35000 एवं उपहार की धनराशि 10000 इस प्रकार प्रत्येक जोड़ों पर 51 हजार रुपये खर्च किया जा रहा है। इस मौके पर आए माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने सभी जोड़ों को आर्शीवाद दिया। अग्नि को साक्षी मान दो जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश

जागरण संवाददाता, उरई : मोहल्ला रामनगर में शनिवार को सेवाधाम आश्रम में मानव विकास समाजसेवी संस्था के सहयोग से दो बेटियों के हाथ पीले हुए। सादे समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। दोनों जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर व वधू पक्ष के कुछ लोगों को ही सेवाधाम आश्रम में बुलाया गया था। बारात निकालने की रस्म अदायगी नहीं की गई। वर वधुओं ने स्टेज में जयमाल डाला। इसके बाद जोड़ों को मंडप के नीचे लाया गया। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पालिका चेयरमैन अनिल बहुगुणा, युद्धवीर कंथरिया, अरुण गुप्ता सहित लोगों ने वर बधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। शाम को माता पिता ने अपनी बेटियों को डोली में बैठाकर ससुराल के लिए विदा किया। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू छलक आए। संस्था ने नवदंपतियों को अलमारी, सोफा, बर्तन सेट, रजाई, गद्दा, कुछ जेवर सहित कई प्रकार की गृह उपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बेटियों के हाथ पीले कराने का संकल्प लिया है।

chat bot
आपका साथी