सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 163 जोड़े

जागरण टीम उरई जिले के माधौगढ़ कोंच कालपी जालौन महेबा डकोर में मुख्यमंत्री सामूहिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और कई ने निकाह कबूल किया। इसके साथ विवाह की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। नव विवाहिताओं को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया और शाम के वक्त बाबुलों ने नम आंखों से बेटियों को विदाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:00 PM (IST)
सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 163 जोड़े
सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 163 जोड़े

जागरण टीम, उरई : जिले के माधौगढ़, कोंच, कालपी, जालौन, महेबा, डकोर में मुख्यमंत्री सामूहिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और कई ने निकाह कबूल किया। इसके साथ विवाह की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। नव विवाहिताओं को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया और शाम के वक्त बाबुलों ने नम आंखों से बेटियों को विदाई दी।

डकोर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक में 13 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें दो जोड़ों ने निकाह कबूल किया। समारोह में पहुंचीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्म, मनरेगा डीसी अशोक कुमार गुप्ता, नवनियुक्त बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि छत्रपाल यादव, एडीओ ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, सचिव मेहरबान सिंह ने आशीर्वाद दिया।

महेबा : ग्राम नियामतपुर के एक विवाह घर में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की मौजूदगी में सामूहिक विवाह योजना के तहत 33 वर एवं कन्याओं को दांपत्य बंधन में बांधा गया। सभी कन्याओं को 35000 की चेक देकर विदाई की। कन्याओं की विदा के समय माता पिता की आंखें नम हो गई लेकिन उनके चेहरे पर कन्या की शादी की खुशी झलक रही थी। इस मौके पर बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह, राम अनुग्रह, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

जालौन : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गेस्ट हाउस में 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पाणिग्रहण संस्कार के बाद सभी जोड़ों को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सभी नव दंपत्तियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान अनिल याज्ञिक, अभिनय राजावत, संजू खत्री, सतीश सिंह सेंगर, निशा माहेश्वरी, ऋषि श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

कदौरा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को बबीना स्थित वीर सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजन किया गया जिसमें 27 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इस दौरान बीडीओ अतिरंजन सिंह, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह भदौरिया, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता प्रेम चंद्र, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार वर्मा, हरिदास यादव, मोहित, सुनील सहित कई लोगों ने आशीर्वाद दिया।

कोंच : कस्बे की गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरे पर शनिवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कुल 54 शादियां कराई गई जिनमें विकास खंड कोंच के 11, विकास खंड नदीगांव के 33, नगर पंचायत नदीगांव 7 एवं नगर पालिका कोंच ने 3 जोड़ो का विवाह कराया। वर वधू को एसडीएम अंकुर कौशिक, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, बीडीओ गौरव कुमार एवं विपिन कुमार, सहायक विकास अधिकारी नरेश दुबे. कुसुम निरंजन, विपिन गुप्ता, पवन तिवारी ने आशीर्वाद दिया। नगर निवासी भारत विकास परिषद के पदाधिकारी राजीव रेजा एवं उनकी शिक्षक पत्नी डॉ. नीता रेजा ने कार्यक्रम में पहुंचकर ग्राम ताहरपुरा निवासी प्रियंका का कन्यादान लिया।

माधौगढ़ : तहसील क्षेत्र के रामपुरा नगर में राजा चित्तर सिंह बालिका विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें विधायक मूलचंद निरंजन, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, महेश सिंह, बबलू, बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी, एडीओ पंचायत रामकुमार ने आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी