युवक की हत्या के मामले में 15 लोग हिरासत में

संवाद सूत्र एट कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैदनगर नें सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि वह किसी लड़की से बात कहता था। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का संदेह है। मोबाइल फोन के सीडीआर के हिसाब से अब तक पुलिस 15 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जिनमें चार एक ही परिवार के सदस्य हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM (IST)
युवक की हत्या के मामले में 15 लोग हिरासत में
युवक की हत्या के मामले में 15 लोग हिरासत में

संवाद सूत्र, एट : कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैदनगर नें सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि वह किसी लड़की से बात कहता था। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का संदेह है। मोबाइल फोन के सीडीआर के हिसाब से अब तक पुलिस 15 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। जिनमें चार एक ही परिवार के सदस्य हैं।

मंगलवार को 20 वर्षीय युवक सत्यम यादव का संदिग्ध हालत में पहाड़ी पर शव मिला था। सत्यम यादव रक्तदंतिका देवी के दर्शन करने की बात स्वजन से कहकर वह अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह देवी जी के स्थान पर नह पहुंच कर दूसरी ओर सिद्ध बाबा पहाड़ी पर चला गया। वहां पर उसने सभी मित्रों के साथ पार्टी मनाई। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी हत्या कर दी गई। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई उसकी जानकारी के लिए पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के शरीर चोट के कई निशान भी थे। कई लोगों को सैदनगर में संदेह के दायरे में लिया गया है। पुलिस शक के आधार पर पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम भी जांच में लगी है। पुलिस की छह गाड़ियां गांव में पहुंची तो अफरातफरी मच गई। उधर सत्यम यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों कौ सौंप दिया गया। स्वजनों ने ने बेतवा नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया। गांव में तनाव को देखते हुए जांच में पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

chat bot
आपका साथी