निर्माणाधीन फोरलेन पर 25 घंटे तक लगा 15 किमी लंबा जाम

संवाद सूत्र कुठौंद निर्माणाधीन जालौन-औरैया फोरलेन मार्ग पर गुरुवार की रात लगे जाम में फंसकर लोग कराह गए। करीब 25 घंटे तक 15 किमी. लंबी वाहनों की कतार लगी रही। दिल्ली-आगरा जाने वाले लोग निजी वाहनों में ही फंसकर बिलबिला गए। पूरी रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी। एक लेन पर काम होने से दूसरी लेन पर ही आवागमन करने वाले वाहनों का लोड है। दो ट्रकों के खराब होने के बाद दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। शुक्रवार की सुबह सक्रिय हुई पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद खराब ट्रकों को किनारे कराने में सफलता पाई जिसके बाद शुक्रवार शाम तक ट्रैफिक रेंगते हुए निकला। फोरलेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। ग्राम नैनापुर के पास एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन से ही आवागमन किया जा रहा है। निर्माण के दौरान बीते कई दिनों से जाम का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 06:06 AM (IST)
निर्माणाधीन फोरलेन पर 25 घंटे तक लगा 15 किमी लंबा जाम
निर्माणाधीन फोरलेन पर 25 घंटे तक लगा 15 किमी लंबा जाम

संवाद सूत्र, कुठौंद : निर्माणाधीन जालौन-औरैया फोरलेन मार्ग पर गुरुवार की रात लगे जाम में फंसकर लोग कराह गए। करीब 25 घंटे तक 15 किमी. लंबी वाहनों की कतार लगी रही। दिल्ली-आगरा जाने वाले लोग निजी वाहनों में ही फंसकर बिलबिला गए। पूरी रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी। एक लेन पर काम होने से दूसरी लेन पर ही आवागमन करने वाले वाहनों का लोड है। दो ट्रकों के खराब होने के बाद दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। शुक्रवार की सुबह सक्रिय हुई पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद खराब ट्रकों को किनारे कराने में सफलता पाई, जिसके बाद शुक्रवार शाम तक ट्रैफिक रेंगते हुए निकला।

फोरलेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। ग्राम नैनापुर के पास एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन से ही आवागमन किया जा रहा है। निर्माण के दौरान बीते कई दिनों से जाम का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चौथ गांव के पास दो दिन पहले बनी सड़क पर गुरुवार रात दो ट्रक खराब हो गए। उसके बाद वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब 15 किमी. लंबे जाम में भारी वाहनों के अलावा निजी गाड़ियों में भी लोग फंस गए। रात का समय होने की वजह से खराब ट्रकों को हटवाया नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह थानेदार सुधाकर मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों व अन्य वाहनों के चालकों की मदद से खराब ट्रकों को किनारे कराया गया, जिसके बाद वाहनों ने रेंगना शुरू किया।

आपाधापी ने बढ़ाई परेशानी

इधर, ट्रैफिक रेंगा ही था कि जल्दी निकलने की होड़ में चालकों में आपाधापी मच गई। देखते ही देखते कई वाहन आमने-सामने आ गए और फिर जाम के हालात बन गए। जाम यमुना पुल से ग्राम मदनेपुर तक लग गया शंकरपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह के साथ कांस्टेबल राजीव सिंह व प्रमलेश वाहनों को कतार से निकलवाने में जुटे रहे। देर शाम जाम के झाम से निजात मिल सकी।

chat bot
आपका साथी