20 में 12 हैंडपंप खराब, गहराया पेयजल संकट

संवाद सहयोगी माधौगढ़ गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही विभाग सभी हैंडपंपों को दुरुस्त क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:21 PM (IST)
20 में 12 हैंडपंप खराब, गहराया पेयजल संकट
20 में 12 हैंडपंप खराब, गहराया पेयजल संकट

संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही विभाग सभी हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की बात करता है। इसके बाद भी ग्राम मींगनी में गर्मी के मौसम में भी 20 हैंडपंपो में 12 खराब हैं इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मींगनी में इस समय लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि गांव के जो हैंडपंप दे रहे हैं वहां पर सुबह से ही पानी भरने के लिए लोगों की लाईन लगी रहती है। कई बार तो पानी भरने के लिए लोगों में एक दूसरे से कहा सुनी भी हो जाती है। इसके बाद भी हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया है। गांव की आबादी 2500 के लगभग है और 20 हैंडपंप लगे हुए हैं जिसमें 12 हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीण शीतला देवी, शकुंतला, माताप्रसाद, रामकली, सोना, छोटे लाल, हेमंत, सुनील कुमार ने कहा कि गांव में लगे 12 हैंडपंप छह महीनों से खराब हैं कुछ हैंडपंपों में लोगों ने निजी सबमर्सिबल लगा रखी है जिसमें लोगों को पानी नहीं भरने दिया जाता है। जिससे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी पालतू पशुओं के लिए पानी को परेशानी हो रही है। कई बार सचिव से हैंडपपों को ठीक कराने के लिए कहा गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए तो वह लोग नारेबाजी कर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में एडीओ पंचायत छेदालाल का कहना है कि खराब हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी