विश्वकर्मा जयंती पर कारखानों में हुई पूजा

विश्वकर्मा जयंती शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। फैक्ट्रियों में मशीनों की खराद व लोहे की दुकानों उद्योगों व विभिन्न विभागों की कार्यशालाओं में उपकरण व मशीनों की पूजा हुई। सुख व समृद्धि के लिए घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:21 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:21 AM (IST)
विश्वकर्मा जयंती पर कारखानों में हुई पूजा
विश्वकर्मा जयंती पर कारखानों में हुई पूजा

संवाद सहयोगी, हाथरस : विश्वकर्मा जयंती शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। फैक्ट्रियों में मशीनों की, खराद व लोहे की दुकानों, उद्योगों व विभिन्न विभागों की कार्यशालाओं में उपकरण व मशीनों की पूजा हुई। सुख व समृद्धि के लिए घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।

आगरा रोड स्थित रोडवेज की कार्यशाला में शुक्रवार को विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच हवन कर मशीनों व उपकरणों की पूजा की गई। इसके लिए कार्यशाला में सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इसमें शशीरानी एआरएम, बीरी सिंह स्टेशन प्रभारी, हरिप्रकाश शर्मा, फोरमेन, राकेश रावत, राघवेंद्र सिंह, लोकेश राज सिंह, वीरेश श्रोती मौजूद रहे। इसके अलावा औद्योगिक आस्थान, ओढ़पुरा बिजलीघर, वाटरव‌र्क्स, गलीचा, नमकीन, रंग उद्योग, खराद की दुकानों पर मशीनरी, औजारों व शैक्षिक संस्थाओं में वाहनों की पूजा की गई।

सासनी : शुक्रवार को जगह-जगह सरकारी कार्यालयों एवं प्राइवेट प्रतिष्ठानों पर मशीनरी की पूजा की गई। विद्युत वितरण उप खंड कार्यालय पर एसडीओ नागेंद्र सिंह एवं जेई देवकीनंदन ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य चारू गुप्ता ने स्कूली बसों की पूजा अर्चना कर विश्वकर्मा की जयंती मनाई।

बिसावर : कस्बे में वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर घरों, फैक्ट्री, दुकानों में पूजा की गई। आइटीआइ कालेज में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हवन यज्ञ के साथ की गई। इसमें महेश गौतम, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, अरुण कुमार, बच्चू सिंह, जीतू कुमार मौजूद रहे।

हसायन: संकट मोचन आइटीआइ अंडोली के प्रबंधक आरपी शर्मा ने मशीनों का पूजन किया। वक्ताओं ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा से घर में खुशहाली व व्यापार में तरक्की मिलती है। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें प्रधानाचार्य अमर सिंह, एमडी दुर्गेश दीक्षित, लोकेश कुमार दीक्षित, जायेस कुमार, देव बसंती, मलिखान सिंह, नूर इस्लाम राजेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी