जल की बचत के लिए दिलाई शपथ

विकास भवन के मीटिग हॉल में जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने कई विभागों के कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 01:03 AM (IST)
जल की बचत के लिए दिलाई शपथ
जल की बचत के लिए दिलाई शपथ

जासं, हाथरस : विकास भवन के मीटिग हॉल में जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने कई विभागों के कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाएंगे।

इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने जनपद के सभी ब्लाक खंड अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जल शपथ दिलाई।

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने कहा कि मैं पानी बचाने और उनके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं।

1993 से मनाया जा रहा है विश्व जल दिवस

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ, सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है। विश्व जल दिवस मनाने की पहल रियो डी जेनेरियो में 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई थी। 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व, साफ पीने योग्य जल का महत्व जैसे कई पानी से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता लाना है।

जल संरक्षण पर दिया जोर

सिकंदराराऊ के गांव कचौरा में स्थित संविलियन विद्यालय में विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी यादव ने की व संचालन जितेंद्र कुमार सगर ने किया। प्रधानाध्यापक ने जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है । प्राचीन काल में हमारे देश के हर गांव में तालाब हुआ करते थे । जिससे गांव का वातावरण सौंदर्य पूर्ण एवं हर भरा रहता था। तालाब, पोखर आदि नष्ट होने के कारण जीव जंतु विलुप्त होते चले जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल की एक - एक बूंद बचाने के लिए शपथ दिलाई गयी। जितेंद्र कुमार सगर, वीनेश कुमार पाराशर, विजय कुमार,प्रदीप कुमार, रविन्द्र कुमार,ब्रजेश कुमार, प्रियंका, गीता वर्मा, आशा राठौर, किरन देवी,मुन्नी देवी, गुड्डी देवी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी