नाला खोदाई करा रही राजस्व टीम पर महिलाओं का पथराव

मौके पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस ने महिलाओं को समझाया जलभराव के कारण दो जेसीबी से नाले की कराई सफाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:06 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:06 AM (IST)
नाला खोदाई करा रही राजस्व टीम पर महिलाओं का पथराव
नाला खोदाई करा रही राजस्व टीम पर महिलाओं का पथराव

संसू, हाथरस : बरसात के मौसम को देखते हुए गांव कजरौठी में सड़क किनारे बने नाले को साफ कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से तुड़वाया गया। वहीं पानी को पोखर तक ले जाने के लिए नवीन नाले की खोदाई करते समय कुछ महिलाओं ने राजस्व टीम पर पथराव कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे तथा कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। तब महिलाओं ने कहा कि उनके खेत में से नाला क्यों निकाला जा रहा है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आप अपने खेत की नपाई करा लो, खेत पूरा निकलेगा। जब नाप हुई तो 6 एयर भूमि ज्यादा पाई गई। इस पर महिलाएं निरुत्तर होकर वापस चली गईं। उसके बाद दो जेसीबी मंगाकर नाला खोदाई कराई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया, कजरौठी प्रधान महाराज सिंह, लेखपाल बलवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद, दयाचंद पौरुष मौजूद रहे। दो बाइक टकराई, तीन घायल

संस, हाथरस : सिकंदराराऊ मार्ग स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बुधवार रात दो मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। बुधवार की रात राजबहादुर सिंह निवासी बिसावर किसी काम से सिकंदराराऊ से हाथरस की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हाथरस से गांव सोखना जा रहे राम खिलाड़ी व रवि की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए। छत से गिरकर मासूम घायल

संस, हाथरस : कोतवाली सदर के मोहल्ला किला खाई निवासी अकील बुधवार रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह के वक्त उनकी छह वर्षीय बेटी सितारा छत से गिर गई। बच्ची को स्वजन जिला अस्पताल लेकर आए। महिला सहित दो को सांप ने काटा

संस, हाथरस: बरसात होने के बाद संप दंश की घटनाएं शुरू हो गईं। गुरुवार सुबह थाना सासनी क्षेत्र के गांव तिलौटी निवासी नीतू सिंह पशुओं को चारा डाल रही थीं। उसी दौरान किसी जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई निवासी राजकुमार को बुधवार रात सोते समय सांप ने काट लिया। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।

chat bot
आपका साथी