स्वयं सहायता समूह ने खोला हाट बाजार

मेरा गांव-मेरा रोजगार की तर्ज पर सासनी ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर के बरातघर में हाट बाजार का उद्घाटन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 01:40 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 01:40 AM (IST)
स्वयं सहायता समूह ने  खोला हाट बाजार
स्वयं सहायता समूह ने खोला हाट बाजार

जासं, हाथरस : मेरा गांव-मेरा रोजगार की तर्ज पर सासनी ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर के बरातघर में हाट बाजार का उद्घाटन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इसमें महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़ी हैं।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र का रामपुर गांव अलग ही पहचान रखता है। यहां अलार्म से साफ-सफाई होती है। यहां के प्रधान विनोद कुमार कुशवाह को सीएम के हाथों सम्मान मिल चुका है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार कुशवाह ने रविवार को गांव के बरातघर में हाट बाजार लगवाकर एक और नई शुरुआत की है। प्रधान ने बताया कि हाट बाजार का उद्घाटन परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सासनी फूल सिंह भी मौजूद थे। प्रधान के अनुसार हाट बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गरम कपड़ों की दुकानें लगाई हैं, जो सस्ते रेट में उपलब्ध कराएंगी। गांव के लोगों को हाथरस बाजार जाने की अब कोई जरूरत नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी