मुरसान में महिलाओं से हुई मारपीट, वीडियो वायरल

गेहूं के लेनदेन को लेकर दबंगों ने की मारपीट दबंग युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो लोग किए गए गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:35 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:35 AM (IST)
मुरसान में महिलाओं से हुई मारपीट, वीडियो वायरल
मुरसान में महिलाओं से हुई मारपीट, वीडियो वायरल

संसू, हाथरस : कोतवाली मुरसान के गांव गोल नगर में महिला और उसकी बेटी से दबंगों ने जमकर मारपीट की। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। बुधवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने से अधिकारियों में खलबली मच गई।

गांव गोलनगर की महिला संतोषी देवी के साथ गेहूं के लेनदेन को लेकर गांव के ही विष्णु और उसके स्वजन ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि लेनदेन को लेकर सोमवार की रात को गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। वे दबंगों की शिकायत करने मंगलवार की सुबह कोतवाली गई। तहरीर देकर लौट रही थीं, तभी दबंग विष्णु ने उसे और उसकी बेटी को पकड़ लिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो किसी ने बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग पहले संतोष देवी की बेटी को पीटता दिखाई दे रहा है। इसके बाद संतोष देवी को बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। एसपी ने इस घटना की जानकारी ली। एसएचओ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में शाम को ही विष्णु व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। छेड़छाड़ व मारपीट के

आरोपित जेल भेजे गए

संसू, सिकंदराराऊ: पुलिस ने दबिश देकर कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईशेपुर मोड़ के पास से महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के आरोप में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने 29 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित रिकू उर्फ सुखबिदर पुत्र बिजेंदर व कमल प्रताप पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासीगण गांव नौरथा ईशेपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी