महिलाओं ने दबंगों पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

मुरसान के गांव की महिलाएं व कुछ लोग गए थे आलू बीनने के लिए मारपीट के साथ महिलाओं के साथ की गई छेड़छाड़ एसपी से शिकायत।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:22 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:22 AM (IST)
महिलाओं ने दबंगों पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
महिलाओं ने दबंगों पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सूत्र, हाथरस: मुरसान क्षेत्र के एक गांव में आलू बीनने आए मजदूरों के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप कुछ लोगों पर लगाया। पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष जाकर न्याय की गुहार लगाई। इलाका पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।

मुरसान के ही एक गांव में कुछ मजदूर आलू बीनने के लिए शनिवार शाम को गए थे। खेत में गांव के ही एक युवक ने मजदूरों के साथ गाली गलौज की। जब महिलाओं ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आलू बीन रहे लोगों से मारपीट कर दी। एक महिला का आरोप है कि उसे बाल पकड़कर खींचकर मारपीट की। जब मजदूरों ने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो दबंगों ने महिलाओं से दो मोबाइल छीन लिए। महिलाओं ने छेड़छाड़ किए जाने के आरोप भी मारपीट करने वाले लोगों पर लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपित को पकड़कर थाने ले आई। रविवार सुबह पीड़ित एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मुरसान शिव कुमार शर्मा का कहना है दोनों पक्षों में आलू बीनने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट और गाली गलौज किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हे। छेड़छाड़ के आरोप निराधार पाए गए हैं। शांति भंग में पांच गिरफ्तार

सासनी : कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शांति भंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें समीर, राजा, मनोज निवासीगण इगलास, सोनू निवासी वरका थाना खैर, सौरभ निवासी इगलास शामिल हैं। (संसू)

पुलिस ने वारंटी पकड़ा

सासनी : न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम नगला सिंह निवासी मजरुआ उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है। (संसू)

chat bot
आपका साथी