प्रसव के बाद बिगड़ गई तबीयत, नहीं बची जान

बुधवार रात एक निजी हॉस्पिटल में कराया गया था प्रसव हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में हुई महिला की मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:15 AM (IST)
प्रसव के बाद बिगड़ गई  तबीयत, नहीं बची जान
प्रसव के बाद बिगड़ गई तबीयत, नहीं बची जान

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नेर की महिला का प्रसव बुधवार रात एक निजी हॉस्पिटल में कराया गया था। बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वजन के कहने पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

हसायन के गांव सिचावली निवासी 25 वर्षीय अफसाना की शादी करीब चार साल पूर्व हाथरस जंक्शन निवासी राजुद्दीन के साथ हुई थी। बुधवार को ससुराल पक्ष के लोग प्रसव पीड़ा होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन आनन फानन महिला को अलीगढ़ ले जा रहे थे मगर रास्ते में महिला मौत हो गई। जज्जा-बच्चा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मायके वालों को दी गई। सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को भी दी गई। इंस्पेक्टर हाथरस जंक्शन का कहना है स्वजन के कहने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

chat bot
आपका साथी