हाईवे पर बदहवास हालत में मिली महिला, दौड़ी पुलिस

डीसीएम से फेंके जाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस मिली रोडवेज की टिकट सूचना पाकर पहुंचीं सास व ननद पुलिस ने उनकेसुपुर्द कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:07 AM (IST)
हाईवे पर बदहवास हालत में  मिली महिला, दौड़ी पुलिस
हाईवे पर बदहवास हालत में मिली महिला, दौड़ी पुलिस

जागरण संवाददाता, हाथरस : आगरा रोड के नगला भुस तिराहे पर गुरुवार को दोपहर बदहवास हालत में एक महिला के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि डीसीएम से उसे फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसे रोडवेज बस से उतारा गया है। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसे उसकी सास व ननद के हवाले कर दिया गया।

जिला अस्पताल में कुछ होश आने पर महिला ने पुलिस को अपना नाम-पता बताया। उसने अपना नाम खुशी (30) पत्नी निहाल सिंह निवासी सीतानगर, रामबाग (आगरा) बताया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पति की मृत्यु हुई है। महिला ने अपनी सास-ननद पर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया था मगर चंदपा पुलिस की छानबीन में यह बात गलत निकली। पता चला कि सास सुनीता व ननद पिकी हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में रहती हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गईं। रात में पूरी तरह होश में आने पर महिला ने बताया कि उसने तनाव के चलते खुद ही नींद की गोलियां खा ली थीं। पति की मौत के बाद उसका ग्यारह साल का बेटा नगला भूरा में सास-ननद के पास रह रहा है। वह उसी से मिलने के लिए आगरा से हाथरस आ रही थीं। रोडवेज बस शहर में होकर नहीं जा रही थी। इसलिए चालक ने उसे नगला भुस पर ही उतार दिया था, जहां लोगों की भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका के चलते तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थीं। एसएचओ चंदपा वीपी गिरी ने बताया कि पूरी तरह ठीक होने पर खुशी को सास व ननद के सुपुर्द कर दिया। महिला भी अपनी मरजी से उनके साथ चली गई।

chat bot
आपका साथी