हाथरस में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव राजनगर में एक विवाहिता की मौत हो गई। म‍हिला के मायके वालाेें ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्‍या का आरोप लगाया है। पति का नाम अजीत है जिसकी साल भर पहले ही एटा के अवागढ़ में शादी हुई थी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:21 PM (IST)
हाथरस में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप
हाथरस जिले में गर्भवती महिला की मौत

हाथरस, जेएनएन। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव राजनगर में एक विवाहिता की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि प्रसव के दौरान नवविवाहिता की मौत हुई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

साल भर पहले हुई थी शादी

हाथरस जंक्शन के गांव राजनगर निवासी अजीत की शादी गांव रोहना थाना अवागढ़ जिला एटा निवासी सपना के साथ हुई थी। शादी को अभी करीब एक साल ही हुआ है, नवविवाहिता गर्भवती थी। बुधवार को तबीयत खराब होने पर स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया, जहां गर्भवती की मौत हो गई। सूचना मृतक के स्वजन को ससुराल पक्ष द्वारा दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि वह शादी के बाद से दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने सपना की हत्या की है। कोतवाली हाथरस जंक्शन इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी