हुनर को प्रदर्शित करेंगे होनहार

'ग्रीन गुड डीड्स' के संबंध में होगा लखनऊ में कार्यक्रम प्रतिभा की उड़ान -शहर के 31 माध्यमिक विद्यालयों के ब'चे कार्यक्रम में लेंगे भाग -छह नवंबर को होगी राज्य स्तर पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM (IST)
हुनर को प्रदर्शित करेंगे होनहार
हुनर को प्रदर्शित करेंगे होनहार

संवाद सहयोगी, हाथरस : पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया जाए। इस निर्देश के साथ नेशनल ग्रीन कोर योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद के 31 कॉलेजों को सरकार की ओर से ढाई-ढाई हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। अब बच्चों का ज्ञान परखने के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता राज्य स्तर पर छह नवंबर को लखनऊ में आयोजित होगी, जिसमें देश के राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री का आना प्रस्तावित है।

नेशनल ग्रीन कोर योजना :

भारत सरकार के द्वारा ग्रीन कोर योजना शुरू किया गया था। इसके माध्यम से स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना था, ताकि विद्यालय का पर्यावरण बेहतर हो सके और विद्यालय में आने वाले लोग भी बेहतर पर्यावरण को देखकर जागरूक हो सकें। जिले के 31 माध्यमिक विद्यालय इस योजना में चयनित हुए हैं, जहां पर्यावरण को लेकर कार्य चल रहा है।

बच्चों का बनाया समूह:

नेशनल ग्रीन कोर योजना के तहत विद्यालयों में इको क्लब का गठन कराया गया। विद्यालयों में एक-एक शिक्षक को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। 30 से 40 बच्चों का समूह विद्यालयों में बनाया गया। विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बच्चों को पर्यावरण एवं पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर जानकारी दी गई। समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों को तैयार किया गया।

राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर :

जिन विद्यालयों में यह योजना चल रही है, उनके बच्चों की राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी। ग्रीन गुड डीड्स के संबंध में 06 नवंबर को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम होगा। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। कक्षा पांच से आठ व नौ से बारह के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। पर्यावरण निदेशक ने जारी निर्देशों में कहा है कि प्रधानाध्यापक भी बच्चों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व पर्यावरण मंत्री का आना भी प्रस्तावित है। बच्चों को देश के राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से मिलने का मौका भी मिलेगा। इनकी सुनो

पर्यावरण निदेशालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं। जो विद्यालय चयनित हैं, उनको रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य स्तर पर बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

-सुनील कुमार, डीआइओएस, हाथरस।

chat bot
आपका साथी