पौधारोपण अभियान चलाकर जनपद को बनाएंगे हरा भरा

दैनिक जागरण के अभियान को मिल रहा लगातार समर्थन कहा पौधारोपण कर बचों की तरह करेंगे उनकी परवरिश।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:13 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:13 AM (IST)
पौधारोपण अभियान चलाकर जनपद को बनाएंगे हरा भरा
पौधारोपण अभियान चलाकर जनपद को बनाएंगे हरा भरा

जासं, हाथरस : जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में दैनिक जागरण का अभियान भी रंग ला रहा है। वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए 'आओ रोपें अच्छे पौधे' अभियान को अपार समर्थन मिल रहा है। इसे जनांदोलन बनाकर सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। उन्होंने प्रेरित होकर अभियान शुरू कर दिए हैं। भारत विकास परिषद और स्वदेशी जागरण मंच की स्थानीय शाखा सहित कई संगठन इसमें सहभागिता करने वाले हैं।

जागरण के अभियान से प्रेरित होकर लोग पौधा लगाकर उसकी परवरिश का भी संकल्प ले रहे हैं। अब तक कई संगठन आगे आ चुके हैं। भारत विकास परिषद व स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं ने अपना समर्थन दिया है।

भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष रघुकुल दुबे ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे दैनिक जागरण के अभियान को सफल बनाएं। 27 जून को परिषद की ओर से सहभागिता करते हुए प्रत्येक सदस्य कम से कम दो पौधे जरूर लगाएं। साथ में उनकी परवरिश भी करें और लोगों को भी इस अभियान का भागीदार बनाएं।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय राघव ने कहा कि दैनिक जागरण का अभियान अच्छा है। इसमें सहयोग करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों से कहा गया है कि वे चार जुलाई को कम से कम दो पौधे लगाएं। पौधों के साथ ट्री गार्ड जरूर लगाएं, ताकि पौधों की रक्षा हो सके। उनमें नियमित पानी लगाते रहें। विद्युत रीडिग कम कराने के

नाम पर हड़पे 20 हजार

संसू, सादाबाद : क्षेत्र के गांव नगला छत्ती निवासी भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया है उनकी मां मुन्नी देवी के नाम से विद्युत कनेक्शन है। जिसकी रीडिग लेने हर माह मीटर रीडर आता है। मीटर रीडर ने उनसे 20 हजार रुपये मांगे और कहा तुम्हारी मीटर रीडिग कम करा दिया करूंगा। उसकी धमकी के दबाव में आकर रुपये दे दिए। अब वह बार-बार रुपयों की मांग करता है।

chat bot
आपका साथी