आज मिलेगा राशन संग बैग, मोदी का संबोधन भी सुनेंगे

पूरे जनपद में की गईं तैयारियां जूम के जरिए डीएम ने ली बैठक सांसद और विधायकों के जरिए वितरण कराए जाएंगे मुफ्त में बैग।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:28 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:28 AM (IST)
आज मिलेगा राशन संग बैग, मोदी का संबोधन भी सुनेंगे
आज मिलेगा राशन संग बैग, मोदी का संबोधन भी सुनेंगे

जागरण संवाददाता, हाथरस : अन्न महोत्सव कार्यक्रम में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राशन कार्ड धारकों से बात करेंगे। इसके लिए प्रदेश के कई जनपदों में लाभार्थियों का चयन हुआ है। इस दौरान राशन के संग बैग भी अंत्योदय धारकों को सांसद और विधायकों द्वारा दिलवाए जाएंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जूम के जरिए बैठक की गई।

कोरोना काल में लोगों की मदद करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की। इसके तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न निश्शुल्क दिया जा रहा है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल है। अब शासन ने निश्शुल्क खाद्यान्न के साथ ही बैग भी देने का निर्णय लिया है। जनपद में बैग आ चुके हैं। इनका वितरण अन्न महोत्सव में होगा।

अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद में 2.90 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 16 हजार अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। बैग वितरण में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। सपाइयों की साइकिल यात्रा आज निकलेगी

जासं, हाथरस : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता रहे जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर गुरुवार को पूरे जनपद में समाजवादी साइकिल यात्रा की तैयारी है। तहसील सिकंराराऊ पर जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में जीटी रोड स्थिति कार्यालय से यात्रा निकलेगी। हाथरस में मूलचंद निम के नेतृत्व में इगलास अड्डा स्थित हाजी फजलुर्रहमान के कार्यालय से यात्रा शुरू होगी। सपा नेता मुहर सिंह ने बताया कि सासनी में गांव समामई से यात्रा शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी