घर के झगड़े में काटी पत्नी की नाक

पीड़िता के पिता ने उसके पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट कलहकथा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव किंदोली का मामला छुरे से प्रहार घरेलू हिसा के साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न करने का भी लगाया आरोप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 01:29 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:01 AM (IST)
घर के झगड़े में काटी पत्नी की नाक
घर के झगड़े में काटी पत्नी की नाक

संवाद सहयोगी, हाथरस : घर में हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति छुरे से प्रहार कर पत्नी की नाक काट दी। पीड़िता के पिता ने उसके पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिसा के साथ ही दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किला गेट निवासी इकबाल की पुत्री खशबू की शादी तीन साल पहले गांव किदोली निवासी विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहा है। सोमवार को तड़के भी घरेलू कलह ने जोर पकड़ा और विवाद के बाद विक्की ने गुस्से पत्नी की नाक पर छुरे से प्रहार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। खुशबू ने फोन करके अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने विवाहिता का उपचार जिला अस्तपाल में कराया। फिर कोतवाली हाथरस गेट में जाकर उसके पिता ने तहरीर दी। तहरीर पर खुशबू के पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन मामला प्रथम ²ष्टया संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जिस पंखे के नीचे महिला सो रही थी, उसके ब्लेड पर भी खून के निशान हैं। संभवत: पंखा गिरने की वजह से ही महिला की नाक पर चोट आई है।

chat bot
आपका साथी