सुबह हुई कहासुनी, शाम को ले ली जान

गांव नौजरपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिग से दहशत में परिवार मृतक को लगी हैं कई गोलियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM (IST)
सुबह हुई कहासुनी, शाम को ले ली जान
सुबह हुई कहासुनी, शाम को ले ली जान

संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी के गांव नौजरपुर में दो साल पुरानी रंजिश में पहले दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हुई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिग से किसान अमरीश शर्मा को मौत के घाट उतार दिया गया। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई।

आरोपित गौरव शर्मा मूलरूप से गांव सोरखा, थाना जवां, अलीगढ़ का रहने वाला है। वर्तमान में श्रावस्ती में अपने परिवार के साथ रहता है। श्रावस्ती में उसके पिता मुनेश कुमार शर्मा कृषि विभाग में कार्यरत हैं। सासनी के गांव नौजरपुर में उसकी मौसी रहती हैं। इसी लिए गौरव का यहां आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले मृतक के परिवार की एक युवती से आरोपित गौरव की शादी तय हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में युवती की ओर से छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में गौरव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसको लेकर वह 15 दिन के लिए जेल गया था। जमानत पर जेल से बाहर आया था। सोमवार को युवक अपनी मौसी के घर पत्नी को लेकर आया था। सुबह आरोपित की मौसी व पत्नी मंदिर गई हुई थी। वहीं अमरीश के परिवार की युवती भी आई थी। वहां दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गई थी। शाम तक घटना ने बड़ा रूप ले लिया। मृतक की बेटी के अनुसार गौरव ने अपने साथियों के साथ उसके पिता पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। काश! पुलिस ने दिखाई

होती शायद सजगता

गांव में दिनदहाड़े किसान की रंजिशन हत्या हो जाने से कोहराम मचा हुआ है। मृतक के स्वजन का आरोप है कि सुबह झगड़ा हो जाने के बाद आरोपित ने देख लेने की धमकी दी थी। धमकी दिए जाने के बाद अमरीश ने कई बार इलाका पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और टालमटोल रवैया अपनाते हुए 112 नंबर पर कॉल करने की बात स्वजन से कही। हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही थी। घटनास्थल पर मिले आधा

दर्जन कारतूसों के खोखे

घटनास्थल पर पुलिस की जांच पडताल में स्पष्ट हो गया है कि आरोपितों ने कई राउंड फायरिग की थी। घटनास्थल से आधा दर्जन खाली कारतूस के खोखे मिले हैं, जिनमें तीन खोखे 315 बोर व दो पिस्टल के कारतूस शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी