हॉट सीट बना वार्ड 14, प्रतिष्ठा दांव पर

इस वार्ड पर रामवीर मुकुल की पत्नी पहले से ही हैं आमने-सामने बसपा के प्रत्याशी की भी मानी जा रही है मजबूत दावेदारी। हिमांशु गुप्ता हाथरस जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड 14 अब हॉट सीट बन गया है। यहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 01:02 AM (IST)
हॉट सीट बना वार्ड 14, प्रतिष्ठा दांव पर
हॉट सीट बना वार्ड 14, प्रतिष्ठा दांव पर

हिमांशु गुप्ता, हाथरस : जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड 14 अब हॉट सीट बन गया है। यहां पूर्व मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, उनके छोटे भाई मुकुल की पत्नियां पहले से ही आमने-सामने थीं, नामांकन के आखिरी दिन रविवार को भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने अपनी पत्नी का निर्दलीय पर्चा भरवाकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया। खास बात यह है कि इस सीट पर बसपा भी

गुपचुप अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में जुटी है। चुनावी समीकरण पेचीदा होने के कारण दावेदारों की प्रतिष्ठा दांव पर दिखने लगी है।

वार्ड 14 से भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पत्नी क्षमा शर्मा की टिकट के लिए भाजपा से आवेदन किया था। ऐन वक्त पर मुकुल उपाध्याय ने पार्टी हाईकमान के आशीर्वाद से पत्नी रितु उपाध्याय को टिकट दिलवाकर चौंका दिया। क्षमा शर्मा की टिकट कटने से डॉ. अविन शर्मा को झटका लगा।

उधर, जिला पंचायत के चुनाव में अहम भूमिका में रहने वाले रामवीर उपाध्याय इस सीट से छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय को मैदान में उतारने की तैयारी में थे। मुकुल ने भाजपा से टिकट हासिल करके रामवीर की रणनीति को भी चोट पहुंचाई। इसके बाद रामवीर परिवार की रार चारदीवारी से बाहर आ गई। शनिवार को रामवीर ने अपनी पत्नी सीमा उपाध्याय को वार्ड 14 से निर्दलीय मैदान में उतारकर मुकाबला कड़ा कर दिया। अभी तक यहां रामवीर और मुकुल की पत्नी के बीच कांटे की टक्कर मानी जार ही थी, लेकिन रविवार को डॉ. अविन शर्मा अपनी पत्नी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्हें निर्दलीय नामांकन कराकर इस मुकाबले में सियासी तड़का लगा दिया। जातीय समीकरण से बसपा भी कमजोर नहीं

वार्ड 14 में कुल 24 गांव हैं जिनमें ब्राह्मण, जाट, कुशवाहा, ठाकुर, एससी, बघेल बिरादरी की तादात अच्छी खासी है। वैसे तो इस वार्ड में सबसे ज्यादा ब्राह्मण हैं, लेकिन तीन प्रत्याशी ब्राह्मण होने के कारण मतदाता संशय में है। इसका फायदा बसपा को मिल सकता है, क्योंकि अनुसूचित जाति की तादाद भी ठीक-ठाक है। यह गांव हैं वार्ड 14 में

अनीगढ़ी, केवल गढ़ी, खेड़ा परसौली, बिसाना, खेड़िया डहर, कछपुरा, संटीकरा, नगला अमरा, महमूदपुर बाह्मणान, चंदपा, रोहई, कोटा, पदु, कोरना चमरुआ, रामगढ़, भांकरी नगला भोजा, चितावर, कपूरा, नगला लच्छी, कुंवरपुर, नयावास, चाचपुर, भटेला, अर्जुनपुर, गोलनगर, झींगुरा।

chat bot
आपका साथी