प्रधान संगठन दो फाड़, दोनों गुटों ने ब्लाक अध्यक्ष बनाए

संगठन के जिलाध्यक्ष ने महाराज सिंह को तथा 43 प्रधानों ने मनीषा सिंह को बनाया है ब्लाक अध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:10 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:10 AM (IST)
प्रधान संगठन दो फाड़, दोनों गुटों ने ब्लाक अध्यक्ष बनाए
प्रधान संगठन दो फाड़, दोनों गुटों ने ब्लाक अध्यक्ष बनाए

संसू, हाथरस : सादाबाद में सादाबाद के कृष्णा गार्डन में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ब्लाक सादाबाद के अध्यक्ष का चुनाव करना था, कितु जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण बहुमत हासिल करने वाले प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष न बनाकर मात्र 15 प्रधानों का समर्थन मिलने वाले प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। इससे नाराज 43 ग्राम प्रधानों ने मनीषा सिंह को ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया।

बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव कराना था, जिसके लिए ब्लॉक के नौ न्याय पंचायतों के एक-एक प्रधानों को कमेटी में शामिल कर उनके माध्यम से ही ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव करना था। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए कुरसंडा की प्रधान मनीषा सिंह तथा कजरौठी के प्रधान महाराज सिंह के बीच मुकाबला था। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ मनीषा सिंह के पक्ष में 43 तथा महाराज सिंह के पक्ष में मात्र 15 प्रधान थे, लेकिन जिलाध्यक्ष ने मात्र 15 प्रधानों के समर्थन वाले प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिया। इससे नाराज 43 प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर, अपनी अलग बैठक की और मनीषा सिंह को सर्वसम्मति से अपना ब्लाक अध्यक्ष चुन लिया।

मनीषा सिंह को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष चुनने वालों में प्रमुख रूप से जगवेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि बिसावर, श्यामवीर सिंह प्रधान तसींगा, पुष्पा देवी गुखरौली, बलवीर सिंह पचावरी, सतवीर सिंह सीस्ता, लवली देवी पट्टी बहराम, संगीता देवी कुकटई, गीता देवी जैतई, जितेंद्र सिंह घाटमपुर, दिलीप सिंह सरोठ, चंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार अभयपुरा, राजेश मिढ़ावली, आरती चिरावली सहित 43 प्रधान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी